Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 'बूथ जीता, चुनाव जीता' पर फोकस करें: धर्मपाल सिंह

 ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ पर फोकस करें: धर्मपाल सिंह

मेरठ(हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शनिवार को बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि अब हमारा फोकस बूथ जीतने पर होना चाहिए। ’बूथ जीता चुनाव जीता’ की थीम पर सभी कार्यकर्ताओं का उपयोग करते हुए बूथ जीतने की रणनीति बनाएं। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन में लगाएं।

बागपत रोड स्थित भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर शनिवार को नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनाव के समय किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने संदेश दोहराया कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय करके चुनाव को जीता जाए। इसके लिए बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से कार्य किया जाए। मतदान में बचे हुए दिनों में बूथ समिति और पन्ना समिति की बैठकें की जाए।

बूथ पर रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और महानगर जिले के पदाधिकारी भी बूथ की बैठकों में सम्मिलित हों। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम में निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी पंकज सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, गौरव राणा, रमेश गौड़ कश्यप, अंबर स्वामी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

कुलदीप/बृजनन्दन /बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular