Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबूथ के अंदर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल, मीडिया का प्रवेश होगा वर्जित

बूथ के अंदर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल, मीडिया का प्रवेश होगा वर्जित

किसी प्रकार का प्रलोभन देने वाले प्रत्याशी को जाना होगा जेल-डीएम

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के दस नगर निकायों में चार मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन गोंडा में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों व आरओ एआरओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की प्रमुख कड़ी हैं। अतः वह आदर्श आचरण संहिता का पालन कराते हुये उपहार, सामान, शराब आदि के वितरण पर कड़ी नजर रखें। सभी थानाध्यक्ष व सीओ देर रात तक भ्रमण कर ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखें जो शराब, पैसे व अन्य प्रलोभन सामग्री का लालच देकर मतदाता के मत कर दुरुपयोग करना चाहते हो। ऐसे लोगों को पकड़कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्रलोभन सामग्री वितरित न होने दी जाये व यदि इसके स्टॉक का पता चले तो वहाँ तत्काल जप्ती की कार्यवाही करें। उन्होंने मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करने की बात करते हुए कहा कि मतदान करने से कोई मतदाता न छूटे।
डीएम ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों की बूथ पर ड्यूटी लगाई है, वे पोलिंग पार्टी के साथ बस में रवाना होंगे व मतदान स्थल से इतर कहीं भी नहीं जाएंगे। मतपेटी की गोपनीयता को भंग ना होने दिया जाये। मीडिया कर्मियों को बूथ के अंदर प्रवेश न दिया जाए। कोई मतदाता बूथ के अंदर मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं करेगा। निर्वाचन के दौरान मतदान स्थल के अंदर आचार संहिता के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समय समाप्त होने के पश्चात किसी भी प्रत्याशी या व्यक्ति द्वारा चुनाव प्रचार किया जाता है तथा आचार संहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के हिसाब से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी मतदाता को के मन में डर का बिल्कुल भी भाव नहीं होना चाहिए। मतदाता अपने जिस भी पसंदीदा प्रत्याशी को अपना मत देना चाहता है वह उस प्रत्याशी को अपना मत दे सकता है यदि कोई प्रत्याशी या उसका कोई साथी मतदाता को डराता या धमकाता है तो ऐसे आज सामाजिक व अराजक तत्वों को तुरंत जेल भेजा जायेगा।

बूथ के अंदर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल, मीडिया का प्रवेश होगा वर्जित

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular