Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलडोजर से दहशत में है भूमाफिया: कपिलदेव अग्रवाल

बुलडोजर से दहशत में है भूमाफिया: कपिलदेव अग्रवाल

इटावा (हि.स.)। प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल दो दिवसीय दौरे पर इटावा पहुंचे। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और राज सरकार के द्वारा युवाओं को रोजगार दिए जाने की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इसके बाद मंत्री ने एक दलित युवक के यहां पहुंच कर खाना खाया।

मंत्री ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में मरीजों के द्वारा सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाए जाने पर राज मंत्री ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना।

एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर योगी सरकार के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया और कहा किस प्रदेश में गुंडा और माफिया सरकार की कार्रवाई से थर-थर कांप रहे हैं। गुंडे और माफिया बुलडोजर और कार्रवाई के डर से खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर रहे हैं।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश में सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं का जमकर कब्जा हुआ है, उन्हीं जमीनों पर कब्जे को हटाने में योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। उन्होंने राज सरकार के द्वारा युवाओं को दिए जाने वाले रोजगार की योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं को हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई के दौरान ही उनकी रूचि के अनुसार उन्हें स्किल दे रही है, जिससे समय आने पर उन्हें अपने अपने हुनर के अनुसार रोजगार प्राप्त हो सके।

उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा रिश्वत लेकर काम किए जाने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देश प्रदेश के हर नागरिक का समुचित इलाज कराने के लिए कटिबद्ध है और प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था में उपलब्ध है किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा रिश्वत लेकर इलाज करने की शिकायत मिलने पर दोषी स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अखिलेश सरकार में भूमाफिया उन्हें हजारों बीघा सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है़ उसी जमीनों पर कब्जा छुड़वाने के लिए योगी सरकार बुलडोजर की नीति अपना रही है और इस नीति से भू माफिया और गुंडों में दहशत का माहौल है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular