– घायल पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया
बुलंदशहर (हि.स.)। होली त्योहार पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली बदायूं मार्ग पर शुक्रवार को बस और कार की भिड़न्त में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जब कार सवार आठ लोग होली त्योहार पर अपने घर जा रहे थे, तभी दिल्ली बदायूं मार्ग पर बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस मार्ग दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है वो शिकारपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
दीपक
