Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : सवा तीन लाख की नकली करंसी के साथ दो गिरफ्तार

बुलंदशहर : सवा तीन लाख की नकली करंसी के साथ दो गिरफ्तार

– खुलासा करने वाली टीम को 25 का इनाम की घोषणा 

बुलंदशहर (हि.स.)। जनपद की स्वॉट टीम और सिकंदरा थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से करीब सवा तीन लाख रुपये की नकली करंसी बरामद की गई है। इन तस्करों के तार केरल से जुड़े होने की बात सामने आयी हैं। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वॉट टीम व सिकंदराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद में जोखाबाद क्षेत्र में बाईपास पर गाजियाबाद के रहने वाले अरमान और फखरु को पकड़ा है। इनके कब्जे से करीब सवा तीन लाख रुपये की नकली करंसी पकड़ी है। बरामद करंसी में दो हजार और पांच सौ के नोट है। इसके अलावा अधबने नकली नोट के साथ, प्रिटर, स्कैनर इत्यादि सामान बरामद हुआ है जबकि मौके से एक आरोपित फरार हो गया। 
एसएसपी ने बताया कि अभी तक यह पता चला है कि यह लोग गाजियाबाद से नकली करंसी छापकर बुलंदशहर में लाकर छोटे-छोटे दुकानदारों व शराब के ठेकों पर चलाते थे। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगया जा रहा है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
केरल से जुड़े तार 

एसएसपी ने बताया कि नकली नोटों को तैयार कर चलाने वाले गिरोह के दोनों सदस्यों ने केरल में नोट स्कैन कर तैयार करने की ट्रेनिंग लेने की बात सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular