Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में महाशक्ति पॉटरी की छत गिरने से महिला मजदूर की मौत,...

बुलंदशहर में महाशक्ति पॉटरी की छत गिरने से महिला मजदूर की मौत, छह घायल

बुलंदशहर (हि.स.)। जिले के खुर्जा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को महाशक्ति पॉटरी की छत गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और डीआईजी संतोष कुमार समेत सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल शकुंतला पति राजबहादुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह बिहार के नवादा की रहने वाली थी। मलबे में दबे सभी लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि पॉटरी की इमारत काफी पुरानी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच करायी जाएगी और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिन शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular