Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में बुजुर्ग साध्वी की हत्या, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बुलंदशहर में बुजुर्ग साध्वी की हत्या, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बुलंदशहर । थाना नरसेना के बुगरासी चौकी इलाके में गांव बुकलाना में एक साध्वी/सेवादार की गला घोंटकर हत्या गई है। साध्वी की दुपट्टे से गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि माता रानी के चामुंडा मंदिर पर करीब 10 वर्ष से सेवा कर रही बुजुर्ग साध्वी की आज हत्या हुई है। हत्यारे साध्वी का मोबाइल और बैंक की किताब व अन्य कुछ सामान लेकर फरार हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस घटना को लूट के बाद हत्या से जोड़कर जांच कर रही ह। पता चला कि साध्वी मंदिर के ऊपर बने कमरे में पिछले लगभग 10 वर्षों से रह रही थी। आज हत्यारों ने लूट की घटना के बाद बुजुर्ग साध्वी को मौत के घाट उतार दिया है। गला घोटकर बुजुर्ग साध्वी की हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। सीओ स्याना अलका सिंह का कहना है कि चामुंडा मंदिर पर पिछले कई सालों से सेवा कर रही बुजुर्ग की आज हत्या की गई है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है और जल्द सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular