Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत

बुलंदशहर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत

बुलंदशहर (हि.स.)। गुलावठी में सिकंदराबाद रोड पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत हो गई। एक तिरपाल में दोनों के शव मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच बैठा दी है।

पुलिस के अनुसार, करनैलगंज जिला गोंडा निवासी बबलू और उसकी पत्नी प्रेमवती काफी दिनों से गुलावठी में सिकंदराबाद रोड पर रहते थे। दोनों भीख मांग कर अपना गुजारा करते थे और तिरपाल डालकर रहते थे। शनिवार को दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उनका बेटा कुछ ही दूरी पर रहता था। पुलिस ने उसके बेटे से पूछताछ की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
गुलावठी इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि दोनों की मौत किसी अज्ञात बीमारी से होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular