बुलंदशहर । जनपद बुलंदशहर में जमीनी विवाद में भाई को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले भाई, भतीजे, और भाभी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे 2 बीघा जमीन जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। जिसे हड़पने के लिए भाई ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई की घोंटकर कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 11 जुलाई की रात अपने ही घर मे गला घोंटकर शव को पेट्रोल डालकर जलाया था। जिसकी सूचना पुलिस को 14 जुलाई को मिली तो पुलिस ने एक आध जला शव बरामद किया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने संजय पाल पुत्र बुद्धि पाल के रूप में शव की शिनाख्त की थी, और फिर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने एक दिन पहले ही गायब होने की सूचना दी थी जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब परिवार जनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 70 लाख रुपए की जमीन हड़पने के लिए गला घोंटकर हत्या की थी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 70 लाख की जमीन के लिए अपनों ने अपने की जान ले ली है। सिंह का कहना है कि कोतवाली देहात पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद चर्चित हत्याकांड का खुलासा किया है। सगे भाई की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके परिवार के लोग थे जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर में जमीन के लिए सगे भाई को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
