Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से...

बुलंदशहर : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत

बुलंदशहर (हि.स.)। जनपद में दीपावली पर्व के दिन शनिवार की सुबह भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र की संदिग्ध प​रिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
खुर्जा के गांव किला में रहने वाले होराम सिंह वर्ष 2007 में जेवर से भाजपा विधायक रहे हैं। शनिवार सुबह उनके बड़े पुत्र महेश (30) की संदिग्ध परिस्थिति में घर पर ही गोली लगने से मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले महेश के कमरे में पहुंचे तो देखा कि महेश का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। कुछ ही दूरी पर लाइसेंसी दुनाली बंदूक भी पड़ी हुई थी। बेटे की मौत को देखकर पूर्व विधायक की हालत बिगड़ गई,जिन्हे घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में यह पता चला है कि पूर्व विधायक के बड़े बेटे महेश ने परिवारिक कलह के चलते लाइसेंसी दुनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular