Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : प्रेम-प्रसंग में मां बेटे की गला दबाकर हत्या, घर से...

बुलंदशहर : प्रेम-प्रसंग में मां बेटे की गला दबाकर हत्या, घर से तीन दिन बाद बरामद हुआ शव

बुलंदशहर । जिले की खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की न्यू हरी एनक्लेव कॉलोनी में मां बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव करीब तीन दिन बाद घर में सड़ी-गली अवस्था में पड़े हुए मिले। पुलिस ने छानबीन करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पति ने प्रेमी पर अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक मूल रूप से शिकारपुर के गांव रनाइच निवासी रश्मि (45) पत्नी जसवंत अपने बेटे विनोद (22) के साथ खुर्जा की न्यू हरी एंक्लेव कॉलोनी में मकान बनाकर रहती थी। जबकि पति समेत अन्य परिवार के सदस्य गांव में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे कॉलोनी वासी लोगों को उनके घर से बदबू आई, तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई नहीं बोला। मकान का ताला भी बाहर से लगा हुआ था। जिस पर उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो मां बेटे के शव पडे हुए थे। दोनों के गले पर निशान बने हुए थे। जिसके चलते प्रथम दृष्टया गला दबाकर दोनों की हत्या करना निकल कर सामने आया है। शव दो-तीन दिन पुराने होने के चलते दोनों शवों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के पति जसवंत ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी का मेल-जोल मोहल्ला मुरारी नगर निवासी रेशम पाल से था। दोनों में करीब संबंध 10 वर्ष से थे। अब आरोपित महिला से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। जिसके चलते ही उसने मां-बेटी की हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित रेशम पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular