Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : छोटे भाई ने युवती को जिंदा जलाकर मार डाला

बुलंदशहर : छोटे भाई ने युवती को जिंदा जलाकर मार डाला

-युवती का अपने पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग था
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिंदा जलाई गई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल पानी के बहाने घर बुलाकर दबंग पड़ोसी ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस बीच बुलंदशहर पुलिस का दावा है कि बड़े भाई से प्रेम संबंध रखने से खफा आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा में कल वारदात को अंजाम दिया गया था।
युवती के परिजनों का कहना है कि दबंग युवक ने घर में गोबर डालने के लिए बुलाया था, उसके बाद युवती की चीख-पुकार की आवाज सुनी तो वह लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी और गंभीर अवस्था में घायल झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने जब युवती को एडमिट कराया था, तब वह 30- 40 फीसदी तक झुलस गई थी। पुलिस ने कहा था कि युवती का अपने पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग था, उसका छोटा भाई इस प्रेम प्रसंग से नाराज था और वह बार-बार दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था और विरोध करता था, उसने युवती को किसी बहाने बुलाया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की भी धारा एफआईआर में जोड़ दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular