Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुन्देलखण्ड क्रान्ति दल पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगा: सतेन्द्र

बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगा: सतेन्द्र

झांसी (हि.स.)। बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष कुं सत्येन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन पर चर्चा की गई। चुनावी दृष्टिकोण से जिला प्रभारी नियुक्त किये गये।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, हमें प्रथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का मुद्दा लेकर बुन्देलखण्ड की जनता के बीच सभी 19 विधान सभाओं में पहुंचना हैं, जनता को समझाना है कि राज्य निर्माण के लिए जितने महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री है उतना ही महत्वपूर्ण बुन्देलखण्ड का एक-एक मतदाता है। जब बुन्देलखण्ड का मतदाता बुन्देलखण्ड राज्य के लिए सभी पार्टियों के मोह जाल से निकलकर सिर्फ बुन्देलखण्ड के लिए वोट देगा तब प्रधानमंत्री भी बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो जायेंगें।

संगठन के दृष्टिकोण से अरविंद शुक्ला को बुन्देलखण्ड क्रांति दल का प्रदेश अध्यक्ष, मो. नईम मंसूरी को राष्ट्रीय महासचिव, ऊषा सिंह को राष्ट्रीय महासचिव महिला क्रान्ति दल, ममता निरंजन को प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद सिसोदिया को प्रदेश अध्यक्ष युवा क्रांति दल, राजू वंशकार को प्रदेश अध्यक्ष छात्र क्रांति दल व राज सिंह शेखावत को झांसी महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

आगामी विधानसभाओं के प्रबंधन के लिए राजू वंशकार को चित्रकूट जनपद प्रभारी, हरकिशोर रजक को बांदा जनपद प्रभारी, अरविंद शुक्ला को महोबा जनपद प्रभारी, अरविन्द सिसौदिया को हमीरपुर जनपद प्रभारी, हरिनारायण श्रीवास्तव एवं बाबू सिंह यादव को ललितपुर जनपद प्रभारी, ममता निरंजन को जालौन जनपद प्रभारी व अमर सिंह एवं शारदा शर्मा को झांसी जनपद प्रभारी बनाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular