Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुध बाजार में दुकान के बाहर खड़ी कार में लगी आग

बुध बाजार में दुकान के बाहर खड़ी कार में लगी आग

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुधबाजार में गुरुवार सुबह दुकान के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर बिग्रेड गाड़ी लेकर पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही कार जल चुकी थी। आग से क्षतिग्रस्त हुई कार के स्वामी का पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास किसी मोहल्ले या कॉलोनी में बीती रात्रि कोई आया होगा और कार सड़क के किनारे दुकान के बाहर पार्क करके चला गया होगा।

बुध बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि आग से जली कार किसकी थी इस पता लगाया जा रहा है और नो पार्किग में गाड़ी खड़ी की गई, इस पर भी कार्रवाई होगी।

निमित /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular