Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुधवार को एसएसपी, सीओ समेत 49 कोरोना संक्रमित मिले

बुधवार को एसएसपी, सीओ समेत 49 कोरोना संक्रमित मिले

प्रादेशिक डेस्क

मथुरा। कृष्ण नगरी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को एसएसपी, क्षेत्राधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। वहीं जिले में 49 और नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1018 हो गई है। बुधवार को एसएसपी, सीओ रिफाइनरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं झिकिन गांव से 53 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा रिफाइनरी से 47 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अडुकी की 58 वर्षीय महिला, मिठोली के 37 वर्षीय व्यक्ति, केसीआर टाउन के 43 वर्षीय व्यक्ति, छत्ता बाजार की 56 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला, गोवर्धन की 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिलीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular