Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुद्ध जयंती पर कुशीनगर में बुद्धम शरणम की गूंज, भिक्षुओं ने निकाली...

बुद्ध जयंती पर कुशीनगर में बुद्धम शरणम की गूंज, भिक्षुओं ने निकाली शोभायात्रा

2566वीं बुद्ध जयंती पर कुशीनगर में बुद्धम शरणम की गूंज, भिक्षुओं ने निकाली शोभायात्रा

-आज शाम विशेष पूजा में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कुशीनगर (हि. स.)। 2566 वीं बुद्ध जयंती पर महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर धम्ममय हो उठी। बुद्धम शरणम गच्छामि के स्वर चहुँओर गूंज उठे। बौद्ध भिक्षुओं ने शोभा यात्रा निकाली। विश्वशांति के लिए लोगों से अहिंसा, सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से आह्लादित बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा में देश समेत विश्व की खुशहाली की कामना की।

प्रमुख बौद्ध भिक्षु भदन्त ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में प्रातःकाल से ही बुद्ध मंदिरों में बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मम शरणं गच्छामि,संघम शरणं गच्छामि की ध्वनि गूंज उठी। पश्चात निकली

शोभा यात्रा में बुद्ध के जीवन वृत पर आधारित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। म्यांमार बुद्ध मंदिर से निकली शोभा यात्रा को भदन्त ज्ञानेश्वर ने धम्मध्वज दिखाकर रवाना किया। भिक्षु ने आर्शीवचन में बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्ध के संदेश सर्वकालिक व सार्वभौमिक हैं। यह करुणा,मैत्री व शांति का संदेश देते हैं।बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

शोभा यात्रा महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर की परिक्रमा के बाद कसया नगर,रामाभार स्तूप, झुंगवा,बुद्धद्वार होते हुए म्यांमार बुद्ध मंदिर सभा स्थल पर पहुंची।शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर लोगों ने स्वागत किया। विधायक तमकुही डा. असीम कुमार,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,भंते शीलप्रकाश,भंते नन्दका,भंते अस्सजी,स्निम संग क्वान,अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते महेंद्र व भंते डा.नन्द रतन,भिक्षुणी धम्मनैना, भंते अशोक,लामा कुंचोक टेंक्योंग,लामा संदीप,भंते तेजवंत,फ्रा कित्तिफान,भंते उपालि आदि विशिष्ट लोग शामिल हुए।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular