Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुद्धकालीन हिरण्यवती नदी की आरती से हुआ कुशीनगर महोत्सव का आगाज

बुद्धकालीन हिरण्यवती नदी की आरती से हुआ कुशीनगर महोत्सव का आगाज

कुशीनगर (हि.स.)। बुद्धकालीन हिरण्यवती नदी के पूजन व आरती के साथ शनिवार देर शाम को कुशीनगर महोत्सव-2021 का आगाज हो गया। इस अवसर पर लोगों ने प्रकृति व जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। कलाकारों ने कई आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

काशी से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चार कर नदी का विधिवत पूजन व आरती किया। महोत्सव में भाग लेने के लिए देर शाम से ही लोग जुटने लगे थे। महोत्सव के आयोजक विनय राय ने आगुन्तकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला।

सांसद विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल, भिक्षु महेंद्र, आईएएस अधिकारी मनोज राय, सपा नेता राजेश प्रताप राव, ईओ प्रेमशंकर गुप्त आदि ने महोत्सव की सफलता की कामना की। सभी ने कहा कि जिस प्रकार कुशीनगर ने विश्व को शांति का संदेश दिया है, उसी भांति यह महोत्सव भी शांति का संदेश फैलाने का माध्यम बनेगा और महोत्सव के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular