Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बुढ़वा मंगल पर सभी हनुमान मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 बुढ़वा मंगल पर सभी हनुमान मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जालौन (हि.स.)। बुढ़वा मंगल बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे जिले में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी हनुमान मंदिरों को सजाया गया है। जगह-जगह भक्त भंडारे का आयोजन कर रहे हैं।

हनुमान के प्रसिद्ध मंदिरों में ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर को रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया गया है। बुढ़वा मंगल के चलते इन मंदिरों से सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया है।

लोगों की मान्यता है कि आज के दिन हनुमान जी के दर्शन कर जो मनोकामनाएं मांगी जाती हैं वो पूरी होती हैं। आज के दिन भक्तजन बजरगंबली को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय बेसन के लड्डू का भोग लगाते हैं।

प्रसिद्ध ठड़ेश्वरी मंदिर में बुढवा मंगल का पर्व पिछले 400 वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुढ़वा मंगल को देखते हुए भक्तों ने जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया है। लोग बिना भेदभाव के भगवान का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये हैं। महिलाएं और बच्चे मेले का आनंद लेते हुए खरीददारी कर एवं झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं।

विशाल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular