Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, चचेरे भाई पर लगा आरोप

बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, चचेरे भाई पर लगा आरोप

देवरिया (हि.स. )। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ बैजू टोला रामपुर के रहने वाले अमेरिका उर्फ अंबिका प्रसाद (61) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर ससुराल में रह रहे बुजुर्ग अंबिका का छोटा बेटा बलवीर घर पहुंचा तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बेटे ने पुलिस के दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा, चचेरे भाई और चचेरी भाभी ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular