Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलबुंदेलखंड की बेटी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित

बुंदेलखंड की बेटी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित

जालौन (हि.स.)। लखनऊ होटल रेडिसन में इंडिया न्यूज़ की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ कोंक्लेव में डॉ. मधुरिमा नायक को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट के पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए प्रदेश भर के क़रीब 40 डॉक्टरों को बुलाया गया था।

डॉ. मधुरिमा को एक महीने में दूसरी बार सम्मानित किया गया। लखनऊ में सम्मानित होने से अभी कुछ ही दिन पहले उन्हें मुंबई में भी बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट ऑफ़ बुंदेलखंड के अवार्ड से नवाज़ा गया था। डॉ. मधुरिमा नायक जालौन व झांसी में क्लीनिक चलाती हैं। इसी के साथ वह समाजसेविका के रूप में भी काम करती हैं। कोविड के समय भी उन्होंने असहाय लोगों की काफी मदद कीं।

विशाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular