Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीस साल बाद कानपुर की ऐतिहासिक पेशवा की भूमि बिठूर से जुड़ी...

बीस साल बाद कानपुर की ऐतिहासिक पेशवा की भूमि बिठूर से जुड़ी मेमो ट्रेन

कानपुर (हि.स.)। बीस साल बाद कानपुर की ऐतिहासिक पेशवा की भूमि कहे जाने वाले बिठूर से जुड़ी मेमो ट्रेन को यहां के सांसद सत्यदेव पचौरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आज से करीब बीस साल पहले वर्ष 2001 में डीजल इंजन वाली ट्रेन मंधना से बिठूर तक चलती थी, जो किन्हीं कारणों से बंद कर दी गई थी। अब 20 साल के बाद एक बार फिर से इलेक्ट्रिक लाइन की मेमो ट्रेन दोबारा से शुरू हो रही है, जो आज से कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बिठूर के लिए चलेगी। यह एक मात्र इलेक्ट्रिक ट्रेन है, जो इस रूट पर चलेगी। मेमू ट्रेन कानपुर सेंट्रल से अनवरगंज मंधना होते हुए बिठूर के ब्रह्मावर्त रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन शुरू होते ही यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा और रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिमांशु/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular