Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बीमारी तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

 बीमारी तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर (हि.स.)। जाजमऊ थाना क्षेत्र के मल्ला टोली पुरानी स्टेट बैंक के पीछे स्थित मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता का शव बल्ली के सहारे दुपट्टे से शुक्रवार सुबह लटका पाया गया। जांच को पहुंची पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

जाजमऊ प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह ने बताया कि मल्ला टोली पुरानी स्टेट बैंक के पीछे निवासी सरताज की 28 वर्षीय पत्नी साबिया का शव शुक्रवार सुबह घर पर दुपट्टे के सहारे बल्ली से लटका पाया गया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि साबिया हृदय रोग से पीड़ित थी। एक वर्ष पहले उसे अटैक भी आया था, उसका उपचार चल रहा था। उसने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल की जांच और परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने आत्महत्या की है, फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular