गोंडा। स्थानीय मीनाशाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गोंडा की बीबीए की छात्रा अपाला और बीसीए की छात्रा ज्योति को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 28वें दीक्षांत समारोह में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।
संस्था के प्रबंधक श्री हसन सईद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय अपने सीमित संसाधन के बावजूद अपने छात्र/छात्राओं के उन्नयन का भरपूर प्रयास कर रहा है तथा यहां के छात्र/छात्रा लगातार नाही सिर्फ विश्वविद्यालय स्तर अपितु कॉरपोरेट जगत में भी बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। छात्र/ छात्राओं ने जो उपलब्धियां अर्जित की है, वह बाबा जी का आशीर्वाद है। अब तक संस्थान को 7 स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुके है।
पिछले वर्ष भी महाविद्यालय को अपने दोनों पाठ्यक्रमों बीबीए और बीसीए में स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है।
इस अवसर पर संस्था के सेंटर मैनेजर अजय टंडन, एकाउंट ऑफिसर फिरोज खान, मोनिका टंडन, अखिलेश पाठक, विभुति मणि त्रिपाठी, तबरेज आलम, राघवेंद्र पाण्डेय, तौकीर आलम, तरूण श्रीवास्तव, उर्फी बेगम, इबारत अली, शिवम् श्रीवास्तव, तालिब, अर्जुन, पूनम रस्तोगी, नूर अली, फरजाना खातून, अब्दुल करीम, आरिफ, जावेद, शीबू, विशाल सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।

