Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयबीते 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार से ज्यादा नए मामले,...

बीते 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार से ज्यादा नए मामले, 509 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली | कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 509 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31,374  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल में एक दिन में 32, 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी राहत आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 4600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार के बाद विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular