Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबीडीओ इटियाथोक ने पकड़े गए गोवंशो को भेजवाया गौशाला

बीडीओ इटियाथोक ने पकड़े गए गोवंशो को भेजवाया गौशाला

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
क्षेत्र में भारी संख्या में इधर उधर घूम रहे छुट्टा गोवंशो से ग्रामीण परेशान हैं। इन गोवंशो के चलते क्षेत्र के किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो रही हैं। आए दिन यह गोवंश दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे हैं और ग्रामीणों को यह दिन रात परेशान कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर बीते 24 दिसम्बर को ब्लॉक क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत अयाह गांव में अनेको ग्रामीणों ने मिलकर गांव में आसपास मौजूद अनेको छुट्टा गोवंशों को पकड़कर बांध दिया और गांव के तमाम लोग ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी बीडीओ रूपनरायन भारती को दी। लोगों ने बीडीओ को पत्र देकर पकड़े गए गोवंशो को गौशाला में छुड़वाने के लिए मांग उठाई थी। अयाह गांव के पूर्व प्रधान अमेरिका प्रसाद एवं मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि इबरार खान ने भी बीडीओ से मिलकर गोवंशो को गौशाला भेजने का निवेदन किया था। इसके अलावा दो दिन पूर्व पास के गांव चुरिहारपुर में भी ग्रामीणों ने दर्जनों गोवंशों को पकड़कर बाग में बांधकर बीडीओ को मामले की जानकारी दी थी। बीडीओ ने पकड़े गए सभी गोवंशो के खानपान व पेयजल आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी आस पास ग्रामो के संबंधित सफाईकर्मियों को देते हुए सभी को आस्वाशन दिया था कि जल्द ही इनको गौशाला भेजा जाएगा। उक्त मामले में बीडीओ ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए 27 दिसम्बर को नगर पालिका गोंडा से वाहन की व्यवस्था कराते हुए पकड़े गए गोवंशों को स्थानीय गौशालाओ में छोडवाने का कार्य शुरू कराया। बीडीओ ने दूरभाष पर बताया कि अयाह व चुरिहारपुर गांव में पकड़े गए छुट्टा गोवंशो को सरकारी वाहन से गौशाला भेजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों से कुल मिलाकर करीब 30 गोवंशों को दोपहर में ले जाया गया है और पुनः वाहन को दोनो जगहों पर देर शाम या अगली सुबह भेजकर बाकी बचे लगभग इतने ही गोवंशों को गौशाला में छोडवाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular