Monday, March 2, 2026
Homeराज्यबीड़ी पीने के दौरान आग लगने से वृद्ध की मौत

बीड़ी पीने के दौरान आग लगने से वृद्ध की मौत

कोलकाता (हि. स.)। बीड़ी पीते समय एक वृद्ध की जलकर मौत हो गई। मृतक का नाम बलाई प्रमाणिक (60) है। घटना दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर पुलिस स्टेशन के तहत जगदीशपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुई। घटना की खबर मिलते ही थाने की पुलिस ने वृद्ध का जला हुआ शव बरामद किया और उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है कि घटना कैसे घटी। पुलिस और स्थानीय स्रोतों के अनुसार, वह लंबे समय से एक शारीरिक बीमारी से पीड़ित थे। वह जगदीशपुर में इस घर के एक कमरे में अकेले रहते थे। परिवार ने दावा किया कि शुक्रवार रात बीड़ी पीते समय वह सो गये। इधर जलती हुई बीड़ी से बिस्तर में आग लग गई जो पूरे कमरे में फैल गई थी। उसकी चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। कुछ देर बाद घर में आग देख परिवार और पड़ोसी दौड़कर आए। उन्होंने आग बुझाई। तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular