Sunday, April 5, 2026
Homeखेलबीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल : अपने पहले मैच में हारी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी...

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल : अपने पहले मैच में हारी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी की जोड़ी

बाली(हि.स.)। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी बुधवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल के महिला युगल ग्रुप बी में अपना पहला मैच हार गई।

जापान के नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा की जोड़ी ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 21-14, 21-18 से शिकस्त दी।

दो बार की ओलंपियन अश्विनी पोनप्पा और उनकी जोड़ीदार एन सिक्की रेड्डी इस बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में पदार्पण कर रही हैं।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल वर्ल्ड टूर का सीजन-एंडिंग टूर्नामेंट है, जहाँ सीजन की रैंकिंग में शीर्ष-आठ खिलाड़ियों/जोड़ियों को प्रवेश दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular