Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी की पालिका चेयरमैन पर फोड़ा ठीकरा,...

बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी की पालिका चेयरमैन पर फोड़ा ठीकरा, बोले-नगरपालिका की फागिंग मशीन है खराब

-मुख्यमंत्री योगी से होगी शिकायत

सुलतानपुर (हि.स.)। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच शहर में गंदगी और फॉगिंग शून्य होने को मुद्दा बनाकर शनिवार को बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से नगरपालिका अध्यक्ष पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जनपद में केवल 2 फागिंग मशीन है मलेरिया और नगरपालिका में। मलेरिया विभाग की फागिंग मशीन अभी खुली नहीं है और नगरपालिका की खराब है।

श्री सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने पत्रकारों से डेंगू के नियंत्रण पर चल रहे कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डेंगू नियंत्रण का कार्य अब से 20 दिन पूर्व हो जाना चाहिए था। मेरा एक सुझाव है। मैं जिस काम को लेता हूं, उसे अंजाम तक पहुंचाता हूं। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ कल शाम को मैंने बैठक की है। जिसमें अगले तीन-चार दिन में फागिंग शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। जनपद में केवल 2 फागिंग मशीन है मलेरिया और नगरपालिका में। मलेरिया विभाग की फागिंग मशीन अभी खुली नहीं है और नगरपालिका की खराब है। ऐसे में मैंने दोनों फागिंग मशीन नगर कोतवाली में जमा करवा दी है। व्यवस्था के लिए लापरवाह अफसरों को दंडित कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि जब हमने निजी कर्मचारी को फागिंग के लिए पकड़ा तो पता चला कि नगरपालिका में केमिकल ही नहीं है। इस लापरवाही में जिला मजिस्ट्रेट भी शामिल है क्योंकि उन्होंने मुझे सूचित किया कि फॉकिंग हो रही है। दूसरी जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दंडित कराया जाएगा। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस बारे में मिलकर बातचीत करेंगे।

वरिष्ठ नागरिकों से विचार-विमर्श करते हुए उनका परामर्श लिया। इस दौरान जिला प्रशासन पर लोगों को काफी गुस्सा देखा गया। फाॅगिंग नहीं होने के मुद्दे पर भी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ आवाज बुलंद देखी गई।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular