-विधानसभा क्षेत्रों को मठने निकला भाजपा का हाईटेक एलईडी रथ
सुलतानपुर(हि.स.)।बीजेपी ने यूपी में प्रचार की धार और तेज कर दी है। हाईटेक रथ सभी पांच विधानसभा सीटों पर योगी के विकास के कामों का बखान करेंगी। पाचों सीटों पर बीजेपी ने प्रचार के लिए रथ रवाना कर दिया है।
सुलतानपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, आलोक आर्या, आशीष सिंह रानू,संदीप मिश्रा एवं प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आदि की उपस्थित में झंडी दिखाकर एलईडी रथों को विधानसभाओं में प्रचार के लिए रवाना किया गया। इसकी मदद से पार्टी योगी सरकार के बीते पांच साल के कामकाज का प्रचार करेगी, साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी बीजेपी बखान करेगी। बीजेपी अपनी प्रचार रथ यात्रा से लोगों के घर-घर जाएगी और उनसे जुड़ने की कोशिश करेगी।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा ने प्रचार में फ्रंटफुट पर रहने के लिए अब हाईटेक मार्ग चुन लिया है।एलईडी रथ से योगी सरकार के पांच साल के कामों का प्रचार होगा।एलईडी रथ में लगे स्कीन पर प्रचार फिल्म चलेगी।ये रथ हर विधानसभा में घूमेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रचार रथ पर जीपीआरएस, इंटरनेट,कैमरा तो लगा ही है । साथ में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी व अन्य पार्टी के स्टार प्रचारकों के लाइव भाषण सुनने की व्यवस्था भी है।एलईडी प्रचार वाहन के साथ पार्टी का जिम्मेदार कार्यकर्ता प्रभारी बनाया जाएगा जो रोड व गांव-गलियों व चौराहों पर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेगा। एलईडी प्रचार वाहन के रवाना करने के दौरान संतोष दूबे, अखिलेश जायसवाल, इन्द्रदेव मिश्रा,अरुण द्विवेदी, एलके.दूबे, मुरारी सिंह,रवि श्रीवास्तव,दिनेश चौरसिया,विनोद कुमार पांडेय, विजय सेक्रेटरी, प्रदीप बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
दयाशंकर
