Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीकेटी से नकुल दुबे का कटा टिकट, सलाहउद्दीन बने बसपा उम्मीदवार

बीकेटी से नकुल दुबे का कटा टिकट, सलाहउद्दीन बने बसपा उम्मीदवार

लखनऊ (हि.स.)। बक्शी का तालाब (बीेकेटी) विधानसभा में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अखिलेश अम्बेडकर ने बीकेटी का प्रभारी और उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री सलाहउद्दीन सिद्दकी को घोषित किया। इसी के साथ बीकेटी में लम्बे से समय से बसपा का प्रतिनिधत्व करने वाले पूर्व मंत्री नकुल दुबे का टिकट कट गया।

लखनऊ के पैकरामऊ लान में बसपा के 169 बीकेटी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी एवं उम्मीदवार घोषित होने के बाद सलाहउद्दीन सिद्दकी ने लखनऊ कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, जिलाध्यक्ष अखिलेश सहित विभिन्न पदाधिकारियों को उनके पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया। सलाहउद्दीन सिद्दकी ने पार्टी के झंडे को बुलंद रखने के लिए बीकेटी विधानसभा को जीतकर देने का दावा किया।

बीकेटी विधानसभा के बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी एवं प्रभारी सलाहउद्दीन का जोरदार नारा लगाकर स्वागत किया। इस दौरान दूसरे दलों से आये कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा से जुड़े कवियों ने अपनी कविताओं का पाठकर सुनाकर तालियां बटोर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular