Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलबीएल संतोष और ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों...

बीएल संतोष और ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मंत्री बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को अयोध्या पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

बीएल संतोष और उपमुख्यमंत्री पाठक अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले कारसेवकपुरम स्थित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय गए और संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की। इसके बाद वह रामघाट स्थित मंदिर की कार्यशाला पहुंचे। वहां पर वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस दौरान बीएल संतोष ने मंदिर कार्यशाला में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके बाद बीएल संतोष, उपमुख्यमंत्री पाठक समेत कई पदाधिकारियों ने अयोध्या के कई स्थानों पर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भाजपा श्रीराम जन्मभूमि दर्शन अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत देशभर से रामभक्त रामलाल का दर्शन करने अयोध्या आएंगे। दर्शन करने आने वाले लोगों के अयोध्या में रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी भाजपा करेगी। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा पूरे अयोध्या महानगर में जगह-जगह भंडारा भी लगाएगी।

बृजनंदन/राजेश/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular