Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू में 'भाषा चिंतन की साझी परम्परा' विषयक संगोष्ठी 12 से

बीएचयू में ‘भाषा चिंतन की साझी परम्परा’ विषयक संगोष्ठी 12 से

वाराणसी (हि.स.)। भारत अध्ययन केंद्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन रविवार से होगा। विश्वविद्यालय के महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में संगोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो० राधावल्लभ त्रिपाठी करेंगे।

संगोष्ठी में प्रो० रजनीश कुमार मिश्र (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय) अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी संगोष्ठी के संयोजक प्रो० सदाशिव कुमार द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे “भारतीय भाषाएं और भक्ति आंदोलन” विषय पर केंद्रित प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो० अवधेश प्रधान करेंगे। द्वितीय सत्र अपराह्न तीन बजे “भारतीय भाषा परिवार : ज्ञान की विविध परम्पराएं” विषय पर आधारित होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रो० वशिष्ठ अनूप करेंगे। द्वितीय दिवस तीसरा सत्र 13 फरवरी को दो स्तर पर होगा। प्रातः 9.30 बजे “समानान्तर संवाद सत्र : शोध पत्र वाचन” एवं प्रातः 10 बजे “भारतीय भाषाएं : भाषा चिंतन के विविध आयाम” पर केंद्रित होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रो० हितेंद्र मिश्र करेंगे।

चतुर्थ सत्र अपराह्न 12 से “उत्तर औपनिवेशिक विमर्श और भारतीय भाषाएं” विषय पर आधारित होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रो० राजकुमार करेंगे। संपूर्ति सत्र अपराह्न तीन बजे से होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रो० उषा रानी राव, विशिष्ट अतिथि प्रो० निरंजन सहाय और प्रो० रामबक्ष मिश्रा होंगे। अध्यक्षता प्रो० विजय बहादुर सिंह करेंगे। दूसरे दिन के सभी सत्र भारत अध्ययन केन्द्र के पांचवें तल पर होंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular