Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू में नर्सिग के छात्रों ने दिया धरना, मांगों कीअनदेखी का आरोप

बीएचयू में नर्सिग के छात्रों ने दिया धरना, मांगों कीअनदेखी का आरोप

वाराणसी (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान परिसर में सोमवार को बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर जमकर धरना दिया। परिसर स्थित नर्सिंग महाविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थान के निदेशक और अन्य अधिकारी उनकी जेनविन मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे है।

धरना में शामिल छात्र बीएससी नर्सिंग की परीक्षा नवंबर तक कराकर दिसंबर में परिणाम घोषित करने, चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग आफिसर पद पर भर्ती, आने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन,एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी शीघ्र शुुरू होने की लिखी तख्तियां भी लहराते रहे। इस दौरान छात्र महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे।

छात्रों का कहना था कि इन मांगों को लेकर पहले भी धरना, प्रदर्शन कर चुके है। हर बार अधिकारी आश्वासन ही देते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular