वाराणसी (हि.स.)। छात्रावास खोलने की मांग को लेकर बीएचयू के छात्र अब मुखर हो रहे हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजाराम छात्रावास और मुना देवी छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने कुलपति आवास के सामने धरना दिया।
धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया है। पठन—पाठन शुरू हो गया है। तब छात्रावास के कमरों को क्यों नहीं खोला जा रहा। विवि प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है।
उधर परिसर में छात्रों के तेवर को देख कुलपति आवास पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर छात्रावास के वार्डन, चीफ प्रॉक्टर के साथ बैठक कर रहे हैं। छात्र भी बैठक पर नजर जमाये हुए है। छात्रों का मानना है कि छात्रावास खोलने पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।
बीएचयू में छात्रावास खोलने के लिए छात्रों ने दिया धरना
RELATED ARTICLES
