Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू परिसर में नवागत कुलपति के लापता होने का पोस्टर सुर्खियों में

बीएचयू परिसर में नवागत कुलपति के लापता होने का पोस्टर सुर्खियों में

वाराणसी (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर के. जैन के लापता होने का पोस्टर सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नवनियुक्त कुलपति के अभी तक कार्यभार ग्रहण न करने को लेकर भी छात्र संगठन मुखर हैं। विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय के जयंती समारोह में भी कुलपति के अनुपस्थित रहने पर नाराज कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने उनके गुमशुदगी का पोस्टर रविवार शाम परिसर और आसपास के इलाके में लगा दिया है। इसको लेकर अब शहर में राजनीति शुरू हो गई है।

नियुक्ति के बाद भी कुलपति के पदभार ग्रहण न करने को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि नवागत कुलपति प्रो.जैन ने पहले ही बता दिया है कि वे जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बावजूद एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि कुलपति को नियुक्त हुए एक महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया। छात्र संगठन ने जगह-जगह कुलपति का पोस्टर लगाकर लोगों से ढूंढने की अपील की है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular