वाराणसी (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग प्रतिबंधित किया गया है।
विश्वविद्यालय के मुख्य आरक्षाधिकारी कार्यालय प्रो. अभिमन्यु सिंह ने गुरूवार को इसकी सूचना जारी की। कार्यालय की ओर से बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में पठन-पाठन का सुचारू वातावरण बनाये रखने के लिए वाहनों को चलाते समय हार्न का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर में वाहनों की गति सीमा को 20 किमी/घंटा ही रखना होगा। मुख्य आरक्षाधिकारी ने बताया कि नियमोंं का कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
श्रीधर
