Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बीएचयू के कैंपस ड्राइव में छात्रों को मिला 3.5 से 5.5 लाख...

 बीएचयू के कैंपस ड्राइव में छात्रों को मिला 3.5 से 5.5 लाख का पैकेज

मीरजापुर (हि.स.)। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजी के विद्यार्थियों के लिए कैंपस ड्राइव 2023 का आयोजन मंगलवार को किया गया। कैंपस ड्राइव में 3.5 से 5.5 लाख के पैकेज का आफर छात्रों को मिला।

कैंपस ड्राइव में शामिल 100 विद्यार्थियों में से 54 का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। साक्षात्कार के बाद 21 विद्यार्थी चयनित हुए। एम वाक छात्रा प्रिया काकरण का रिसर्च एंड डेवलपमेंट मैनेजर एवं स्नेहलता का रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन हुआ।

आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र, प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. आशीष सिंह, टारमेड टेक्नोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट शेखर आनंद ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। आचार्य प्रभारी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मूलमंत्र से अवगत कराया। प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. आशीष सिंह ने विद्यार्थियों को स्किल और उजागर करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि एमएलटी में आने वाले समय में बहुत संभावनाएं हैं। रेड्डीज़ मेडिकेयर के प्रबंध निदेशक डा. केएस सिंह और एडी स्टार हेड डा. कामेन्द्र नारायण आनलाइन उपस्थित रहे।

प्रमुख साइंटिस्ट डा. यशवंत, आफिसर निकिता ने वर्तमान कैंपस ड्राइव 2023 के लिए लिखित परीक्षा एवं प्रायोगिक मूल्यांकन कराया। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक छात्रों का चयन हुआ है। संयोजक डा. राघवेंद्र रमन मिश्र ने बताया कि कैंपस ड्राइव 2023 में टारमेड टेक्नोलजीज, माइक्रोजेन डायग्नोस्टिक्स, रेड्डीज़ मेडिकेयर तथा एडी स्टार सम्मिलित हुए।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular