Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू के आसपास के पांच मोहल्ले डेंजर जोन में, 95 पहुंचा मरीजों...

बीएचयू के आसपास के पांच मोहल्ले डेंजर जोन में, 95 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

वाराणसी |डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीज मिलते जा रहे हैं। शहर में पांच मोहल्ले डेंजर जोन में आ गए हैं। इसमें लंका, सामनेघाट, सुसुवाही, छित्तूपुर और भगवानपुर शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में इन मोहल्लों में 10 से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इसके अलावा करीब दस डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं। शुक्रवार को नए इलाकों में डेंगू के दस मरीज मिले हैं।

कुल संख्या 95 तक पहुंच गई है।  मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी, पैथलॉजी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि विशेषकर लंका, सामनेघाट, भगवानपुर और बीएचयू से सटे कॉलोनियों में केस मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 112 घरों में एंटी लार्वा अभियान चलाया था। इसमें तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिया गया।  मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में बना डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular