वाराणसी (हि.स.)। रोहनिया क्षेत्र के काशी विद्यापीठ विकासखंड के रमसीपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार अपरान्ह बीएचयू सरसुंदर लाल चिकित्सालय के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने छात्रों को ठंड से बचाने के लिए जूता वितरित किया।
छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ उपाध्याय ने विद्यालय को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा भी दिया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने पूर्व चिकित्सा अधीक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा देवी, अनिल कुमार मिश्रा, भोला मिश्र, जयंत राम, जागृति भारद्वाज, सविता सिंह भी मौजूद रही।
बीएचयू अस्पताल के पूर्व एमएस ने छात्रों को ठंड से बचाने के लिए जूता वितरित किया
RELATED ARTICLES
