Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव: सुबह 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत हुई वोटिंग

बिहार चुनाव: सुबह 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत हुई वोटिंग

  • सबसे अधिक अररिया में पड़े 24.87 प्रतिशत वोट

पटना (हि.स) । बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे यानी अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। शनिवार को 15 जिलों की 78 सीटों पर हो रहे मतदान में सुबह 11 बजे तक कुल 19.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग का प्रतिशत अररिया जिले में 24.87 दर्ज हुआ है।चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक सबसे अधिक मतदान अररिया जिला (24.87%), वैशाली (24.58%) और सुपौल (21.06%) रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है।
किस जिले में कितनी वोटिंग
पश्चिम चंपारण- 19.14 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण-20.16, सीतामढ़ी-19.71, मधुबनी-19.71, सुपौल-21.06, अररिया- 24.87, किशनगंज- 19.63, पूर्णिया – 20.32, कटिहार-17.77, मधेपुरा-18.77, सहरसा-20.81, दरभंगा- 13.23,मुजफ्फरपुर – 18.82, वैशाली – 24.58, समस्तीपुर – 17.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular