Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यबिहार के बाद MP में भी पत्रकार कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर घोषित

बिहार के बाद MP में भी पत्रकार कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर घोषित

राज्य डेस्क

भोपाल। बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पत्रकरों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी पत्रकारों को को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का ऐलान किया है। सीएम ने इसके अलावा कहा कि वैक्सीन की कमी के कराण एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया। आपको बता दें कि फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किए जाने के बाद अब पत्रकारों को भी टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पहले आज, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ते कोरोनो वायरस मामलों के बीच राज्य में काम करने वाले पत्रकारों को ’फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा’ घोषित किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने देश के कोरोना वैक्सीन निर्माताओं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक, दोनों से बात की थी। उन्हें सूचित किया गया था कि वे वैक्सीन की खुराक नहीं दे पाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करते हुए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोरोना टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एक्रेडिएटेड सभी पत्रकारों के साथ-साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा सत्यापित नॉन एक्रिएटेड पत्रकारों (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया आदि) को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए इन्हें फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकार अपनी बेहतर भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular