Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड 2021' में रहीं 'द वीकेंड' की धूम, जीते दस...

‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड 2021’ में रहीं ‘द वीकेंड’ की धूम, जीते दस अवॉर्ड

रविवार 23 मई को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए गए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो 2021 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने होस्ट किया । वहीं उनकी पत्नी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी यहां एक अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए पहुंची। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस अवार्ड सेरेमनी में अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा। इस अवॉर्ड  शो में  शीयर गोल्डन गाउन में पहुंची थी। थाई हाई स्लिट और प्लजिंग नेकलाइन की इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। वहीं प्रियंका ने इस  थाई हाई स्लिट गाउन को गोल्डन मेटल की कॉर्सेट बेल्ट के साथ मैच किया था। प्रियंका ने हीरे की अंगूठी और झूमके पहने हुए थे।उन्होंनने अपने लुक से पूरी महफ़िल लूट ली। वहीं निक ने भी हरे रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
इस म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन में मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हुए। इस अवॉर्ड समारोह में पिंक को ऑयकन, ड्रेक को आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड और ट्रेया द ट्रुथ को चेंज मेकर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं इस अवार्ड सेरेमनी में कैनेडियन सिंगर द वीकेंड की धूम रहीं। उन्होंने इस सेरेमनी में कुल दस अवार्ड अपने नाम किये। दरअसल द वीकेंड को 16 कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से  दस ट्रॉफी द वीकेंड ने अपने नाम कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular