Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनबिपाशा बसु ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बिपाशा बसु ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ इंजॉय कर रही फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-‘मैजिकल फीलिंग्स! जो शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है!’

तस्वीर में बिपाशा बसु ब्लैक ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में बिपाशा साइड पोज दे रही हैं और इस ट्रांसपेरेंट गाउन में उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है। बिपाशा ने न्यूड मेकअप किया है और ओपन सॉफ्ट कर्ल हेयर के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इस तस्वीर में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ़ नजर आ रहा है। बिपाशा का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस बिपाशा की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुईं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी । शादी के छह साल बिपाशा ने पिछले महीने 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। बिपाशा और करण दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular