Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनबिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने माँ वैष्णो के दरबार में...

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने माँ वैष्णो के दरबार में टेका माथा

अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस ख़ूबसूरत जर्नी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। तस्वीरों में बिपाशा और करण दोनों ही विंटर ऑउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीरों में उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-‘जय माता दी। जादुई दर्शन!’ इसके साथ ही बिपाशा ने वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड और जम्मू पुलिस का आभार भी व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण की यह तस्वीरें छाई हुईं हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इनपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular