Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 'बिना हेलमेट की सवारी, कहीं जीवन पर ना पड़े भारी' स्लोगन के...

 ‘बिना हेलमेट की सवारी, कहीं जीवन पर ना पड़े भारी’ स्लोगन के साथ जागरूकता अभियान

वाराणसी (हि.स.)। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के सदस्यों ने बुधवार को मैदागिन चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया।

संस्था के मुकेश जायसवाल, अनिल केसरी, नंदकुमार टोपी वाले के नेतृत्व में बाइक सवारों को रोककर उनके मस्तक पर तिलक लगाने के साथ माल्यार्पण किया। उन्होंने वाहन सवारों से अपील की कि जब भी बाइक से बाहर निकले सिर पर हेलमेट जरुर धारण पहनें। जान है तो जहान है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ के स्लोगन को समझाते हुए वाहन सवारों को बताया गया कि हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है। इसे चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए पहने। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी दुर्घटना में सिर पर चोट लगने के कारण ज्यादातर मौतें होती हैं। ऐसी स्थिति में सिर पर धारण किया गया हेलमेट जीवन रक्षक के रूप में काफी राहत प्रदान करता है। बाइक चलाते वक्त सदैव यह जेहन रखें कि घर पर आपका परिवार आपके माता-पिता, पत्नी-बच्चे आपके सकुशल वापसी के इंतजार में रहते हैं। ऐसे में बिना रिस्क के अपने आपको सुरक्षित रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने घर या गंतव्य स्थान पर पहुंचे। क्योंकि आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए अनमोल है, इसे बेवक्त ना गवाएं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular