Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिना भेदभाव काम कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र चौधरी

बिना भेदभाव काम कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र चौधरी

– मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर भारत : चौधरी

देवरिया (हि.स.)। भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। जनसंघ से हमारी पार्टी ने बहुत कम सदस्यों के साथ शुरुआत की और आज एक वटवृक्ष के रूप में दुनिया के सामने है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा द्वारा स्व.अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम टाउन हाल में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत सेवाव्रती कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है। यहां जाती, धर्म, मजहब के आधार पर काम नहीं बल्कि सामूहिकता के आधार पर काम होता है। भाजपा की स्थापना के बाद 1991 में पहली बार हमने राज्य में सरकार बनाई। देश के विकास के एजेंडा को लेकर हमने केन्द्र में 1996 में सरकार एनडीए गठबंधन बनाकर बनाई। अटल के नेतृत्व में सरकार ने देश के विकास की प्राथमिकता वाले सारे काम किए। अटल ने देश को परमाणु से सुसज्जित देश बनाया। उन्होंने कहा कि देश के शासन के ताने बाने को अपने विचारधारा के आधार पर, एक राजनीतिक व्यवस्था के आधार पर संचालित करने की बात हम लोग अपने एजेंडे में करते हैं। इसलिए अब राजा किसी रानी के कोख से पैदा नही होता क्योंकि अब राजा बनाने का काम आप लोग करते हैं। भाजपा ने जो अपने एजेंडे तय किए थे उसे आज हमारी सरकारें पूरा करने का काम कर रहीं हैं।

कुछ लोग पहले हमारे बारे में चर्चा करते थे कि भाजपा एक विशेष क्षेत्र, विशेष जाति की पार्टी है। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला उसने सबकी बोलती बंद कर दी।आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विश्व के जो देश भारत को गंभीरता से नहीं लेते थे, वे आज इस बात के इंतजार में रहते हैं कि अमुक विषय पर भारत का क्या रुख है। पहले उसको जानते हैं फिर अपनी बात कहते हैं।

इस दौरान प्रदेश मंत्री, एमएलसी सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष, एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नपाध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा, महेंद्र यादव, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक आदि रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular