Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजन बिना पासपोर्ट लिए एयरपोर्ट पहुंचीं मौनी रॉय, वीडियो वायरल

 बिना पासपोर्ट लिए एयरपोर्ट पहुंचीं मौनी रॉय, वीडियो वायरल

मौनी रॉय को बॉलीवुड में मौजूदा समय की लोकप्रिय और स्टाइलिस्ट अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। उनकी तस्वीरें हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। फिलहाल मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह अपना पासपोर्ट घर पर ही भूल गईं और एयरपोर्ट पहुंच गईं। मौनी को मिली फ्लाइट? या घर लौटना पड़ा? ऐसे कई सवाल फैंस ने पूछे हैं।

हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मौनी ने लंबी पैंट, एक शर्ट और नीचे एक क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इस लुक में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और काला चश्मा लगाया हुआ था। एयरपोर्ट में एंट्री से पहले मौनी ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बाद में प्रवेश करते समय उनसे पासपोर्ट मांगा जाता है।

मौनी पर्स में पासपोर्ट ढूंढती हैं, लेकिन नहीं मिलता है। वह अपना पासपोर्ट घर पर भूल गई। बाद में वह पुलिस से गुहार लगाती है, लेकिन मौनी को बताया गया है कि उन्हें बिना पासपोर्ट के एयरपोर्ट में एंट्री नहीं मिलेगी और वो वहां से घर चली जाती हैं। मौनी के इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस के कमेंट्स ने सभी का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने कहा, ‘उन्हें मेकअप के अलावा और कुछ याद नहीं रहता।’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, नागिन हो तुम, कैसा डर?’

मौनी के काम की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म ”ब्रह्मास्त्र” बड़े पर्दे पर आई थी। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर अहम भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular