Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिना पंजीयन के चलने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ होगी कार्यवाही,प्रशासन सख्त

बिना पंजीयन के चलने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ होगी कार्यवाही,प्रशासन सख्त

वाराणसी (हि.स.)। शहर में बेलगाम सड़कों पर फर्राटा भर राहगीरों की जान लेने वाले ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रूप अपनाया है।पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बिना पंजीकरण के व्यावसायिक गतिविधियों में लगे ट्रैक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया है। बिना पंजीकरण व्यवसायिक कार्यों में लगे ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश बन्द कराने के लिए जिले के सीमावर्ती थानों को कार्रवाई करने को कहा गया है। कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का इन दिनों धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का पंजीयन कराने पर रोड टैक्स सहित कई प्रकार का छूट मिलती है, साथ ही नवीनीकरण का चक्कर भी नहीं होता। ऐसे में इन वाहनों का ईंट,बालू,मिट्टी,निर्माण कार्यों सहित अन्य सामानों के ढोने में इस्तेमाल हो रहा है ।

अक्सर सड़कों पर दौड़ते ऐसे ट्रैक्टर के चालक प्रशिक्षित भी नहीं होते। इसके चलते शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है । इसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बिना पंजीयन के ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश तत्काल बन्द कराने के लिए सभी थानों, खासकर बॉर्डर वाले थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular