Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिना नक्शा पास बन रही कॉलोनी पर एडीए की सख्त कार्यवाही

बिना नक्शा पास बन रही कॉलोनी पर एडीए की सख्त कार्यवाही

आगरा (हि.स.)। आगरा ताजगंज क्षेत्र में बिना नक्शा पास किये बन रही कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्यवाही की है। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारीयों ने 20 हजार वर्गगज में बन रही अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को बुलडोज़र की मदद से ध्वस्त कराया।

जानकारी के अनुसार आगरा के ताजगंज क्षेत्र के खसरा संख्या 595 एवं 585 मौजा आत्मदपुर में शकील नामक एक बिल्डर प्रताप नगर नाम से 20 हजार वर्गगज में कॉलोनी का निर्माण करवा रहा है। आज बुधवार को जानकारी मिलने पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारी कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जब एडीए के अधिकारियों ने बिल्डर से पास कराये गए नक़्शे को दिखाने को कहा तो बिल्डर किसी भी नक़्शे को दिखा नहीं पाया। जिसके बाद एडीए के अधिकारीयों ने बुलडोज़र की मदद से सर्वप्रथम बिल्डर ऑफिस को ध्वस्त किया और उसके पश्चात कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य को भी नष्ट कर दिया।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular