Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिना किसी भेदभाव के विकास कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार :...

बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : मनिंदर पाल सिंह

-नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

मेरठ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 1100 नवनिर्मित अन्नपूर्ण भवन (मॉडल उचित दर दुकान) का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वर्चुअल लोकार्पण किया। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में इसका सजीव प्रसारण किया गया। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।

लोकसभा लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण किया। सभी जिलों में इसका सजीव प्रसारण किया गया। मेरठ में दौराला विकास खंड के सिवाया गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जनपद स्तरीय कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि बिना जाति, धर्म और क्षेत्र का भेदभाव किए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। आज देश नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अव्वल राज्यों में शुमार हो गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

डॉ. कुलदीप/विद्याकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular